34.3 C
Gondiā
Friday, June 26, 2026
Home हिंदी खबरे गोंडीटोला मे निःशुल्क कंबल वितरण

गोंडीटोला मे निःशुल्क कंबल वितरण

0
58

चिचगड(देवरी),दि.5 जनवरीः- मोहम्मदी वेलफेयर फाउंडेशन गोंदिया के व्दारा महाराष्ट्र पुलिस सशस्त्र दूरक्षेत्र मगरडोह परिसर अंतर्गत आनेवाले अति संवेदनशील अति दुर्गम  गोंडीटोला ग्राम के खेतमजूर व गरीबों को निशुल्क कंबल वितरण किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चिचगड के थानेदार इन्होने की. प्रमुख अतिथि के रुप  मे मगरडोह के सरपंच,प्रभारी अधिकारी PSI असपाक शेख, सशस्त्र दूरक्षेत्र कर्मचारी व गाव के लोग उपस्थित थे.उपस्थित लोगों को प्रभारी अधिकारीने शिक्षा व स्वास्थ्य व‌ बेरोजगार लोगों को रोजगार संबंधित जानकारी दी.नक्सलियों की सरकार विरोधी गतिविधियो के बारे में जागरूकता लाने के लिए संबंधित जानकारी दी एंव सरकारी योजनाओं काे सभी लोगों तक पहुंचाने का काम हमारे अधिकारी व कर्मचारी कर रहे है.उसे सहकार्य करने का आवाहन किया.