25.4 C
Gondiā
Saturday, July 11, 2026
Home हिंदी खबरे डॉ. फुके ने स्थानिक विकास निधि से 10 लाख की अनुदान राशि...

डॉ. फुके ने स्थानिक विकास निधि से 10 लाख की अनुदान राशि देने की घोषणा

0
283

गोंदिया,27 मार्च। वैश्विक आपदा के रूप में संपूर्ण भारत सहित राज्य में संकट के रूप में मंडरा रही जानलेवा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए केंद्र व राज्य सरकार कड़ी सावधनिया बरतते हुए अनेको उपाययोजना के तहत कार्य कर रही है, वही प्रशासन भी तनावपूर्ण माहौल में इस स्थिति से निपटने निरंतर सेवाएं प्रदान कर रहा है।
इस संकट के दौर पर वर्तमान हालातो को देखते हुए पूर्व राज्यमंत्री व गोंदिया-भंडारा के विधानपरिषद सदस्य डॉ. परिणय फुके ने गोंदिया जिले में कोरोना के नियंत्रण हेतु अपनी स्थानिक विकास निधि से 10 लाख रुपये अनुदान जिलाधिकारी गोंदिया को देने की घोषणा की है और इसे त्वरित मान्यता देने के निर्देश दिए है।
विधान परिषद सदस्य डॉ. फुके में पत्र में लिखा है कि इस निधि के माध्यम से जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु एन-95 मॉस्क एवं जंतुनाशक सेनेटाइजर की खरीदी की जाए। उन्होंने कहा वे लगातार दोनों जिलों में वर्तमान स्थिति को नियंत्रित करने हेतु जनसंपर्क बनाये हुए है।