गोंदिया। तहसील के काटी स्थित संगम घाट में अपने ही परिवार के सदस्यों के साथ दशक्रिया करने गए एक युवक की पैर फिसलने से नदी में डूबने से मौत होने की खबर सामने आयी है। ये हादसा आज सुबह11.30 बजे के दरम्यान घटित हुआ। परिवार में इस घटना से गम का मातम छा गया।
बताया गया कि गोंदिया के गौरीनगर, गणेश नगर निवासी प्यारे मिश्रा के सगे रिश्तेदार मिश्रा परिवार में कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। आज परिवार के लोग काटी नगर के नदी संगम घाट में पिंडदान/दशक्रिया करने हेतु गए थे। पिंडदान के दौरान ही परिवार के सदस्य ऋषि प्यारे मिश्रा उम्र लगभग 30 वर्ष का पैर फिसल गया और वो नदी के पानी में डूब गया।




