गोंदिया,23 अप्रेलः– कोरोना वायरस की महामारी की वजह से गोंदिया – भंडारा जिले में विषेश तौर पर गरीब व जरुरतमंद नागरिको को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। इस मुश्लिक के समय के में सांसद प्रफुल पटेल के निर्देश पर राष्ट्रवादी काॅंग्रेस पार्टी व्दारा सहयोग के रुप में जरुरतमंद नागरिको को अन्न किट का वितरण किया जा रहा है। पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के मार्गदर्नश में दोनो जिलो में अन्नसाम्रगी किट वितरीत की जा रही है। किट का निर्माण कार्य बडे जोर शोर से अनेक स्थानो पर प्रारंभ है,इस कार्य हेतु राजनितीक पक्ष के सदस्यो के साथ – साथ समाजसेवा एंव शिक्षण सेवा से जुडे अनेक युवा,महिलाए सहकार्य कर रहे है। किट निर्माण करते समय चांवल, आटा, दाल, हलदी पैकेट, मिरची पैकेट, तेल पैकेट, नमक पैकेट को व्यवस्थित रुप से किट में निर्मित करने के कार्य में सी.जे. पटेल कंपनी, मनोहर काॅलोनी के युवा भी सहयोग प्रदान कर रहे है । इस कार्य हेतु सहयोग प्रदान करने वालो में प्रमुख रुप से रमेशभाई पटेल, बाबुभाई पटेल, कमलेशभाई पटेल, हर्षदभाई पटेल, झेदीलाल झारीया, प्रविणभाई पटेल, धर्मेशभाई पटेल, विनय पटेल, अल्पेश पटेल, उर्विल पटेल, जितेंद्र पटेल, पराग पटोल, पुनीत पटेल, प्रतिक पटेल, लव पटेल, गौरव पटेल, जयकृश्ण पटेल, रचित पटेल, अमर पटेल, रवि झारीया, रितेश पटेल, धवल पटेल, घनश्याम गडेकर, घनश्याम कोटाडिया, जिगर पटेल, पंकज कोटडिया, लाल रुपारेल, निर्मेश पटेल, अजय बेलगे, राजा जैन, अजय सोनी, लालु सोनी, निमित पटेल एंव अन्य का समावेश है ।





