गोंदिया,7 मईः- तहसील तालुका के ग्राम गर्रा में वही के मूल निवासी एक व्यक्ति के छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना पोजिटिव्ह पाए जाने पर गर्रा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर शील कर दिया गया। सीमाबन्दी किये जाने से फिर एक बार डर का माहौल निर्माण हो गया है। हालांकि अबतक प्राप्त जांच रिपोर्ट में कोरोना बाधित मरीज की कोई भी पुष्टि नही हुई।
वही जिला प्रशासन ने नागरिको को बिना महत्वपुर्ण काम के घर के बाहर निकलने से मना कर दिया है।जिस युवक को कोरोना संक्रमण दुर्ग मे हुवा है उसके परिवार को लोगो का रिपोर्ट निगेटिव आने से थोडी सहुलियत गाव के जनता मिली है। लेकीन 14 दिन तर गाव के गाव मे ही जनता रहना है जहा तक अपने घर के बाहर भी कोरोना के संक्रमन से बचने के लिये निकलने से मना कर दिया गया है। प्रशासन की और से गाव मे अत्यावश्यक सेवा एंव वस्तु पहुचाने के लिये तैय्यारी सुरु कर दि है।
गर्रा बुजुर्ग, गर्रा खुर्द को कंटेन्मेंट जोन एवं गोंडिटोला, शिवनीटोला, रावनवाड़ी, घिवारी व शिवनी को बफर जोन घोषित कर सभी सीमाओं को शील कर सीमाबंदी कर दी गई है। इन क्षेत्रों में अत्यावश्यक सेवाओ, कर्मचारी, को छोड़ सभी के आने और जाने में प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिमाबन्दी क्षेत्र में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, आशा सेविकाओं की टीम तैयार कर स्वास्थ्य जांच, चाकचौबंद व्यवस्था की जा रही।
वह युवक अभी दुर्ग में है मगर वह घर पर आया था इसकी जानकारी भी उनके से मिली । शासन के द्वारा उनके परिवार को भी क्वारटाइन किया गया है साथ में 29 लोगो भी साथ ले जाया गया है । गर्रा खू में भी दि.06 मई को एक युवक को बुखार की समस्या होने से उसे भी क्वारटांइन किया गया है। आशा सेविकाओं के द्वारा घर घर जाकर इलाज किया जा रहा है और पूछताछ की जा रही है बाहर से कोई आया है क्या, बाहर न जाए ऐसी सलाह दी है । किसीको भी सर्दी बुखार, खासी स्वास में तकलीफ हो तो हमे बताए हम आपकी सेवा में है ऐसा उन्होंने कहा है । सावधानियां बरतने के लिए पुलिस प्रशासन ने सूचना भी दी है। और गांव की सभी दुकानें बंद करने का आह्वान भी किया है। बिना वजह के घूमना भीड़ इकट्ठा होने पर शासन के निर्देश के अनुसार कार्यवाही की जाएगी ऐसी सूचना दी है । गर्रा खुर्द को भी साथ में बाहर जाने पर अति आवश्यक सेवा को छोड़कर बाहर जाने के लिए पाबंदी लगा दी है । नागरिकों को सहकार्य करने के लिए प्रशासन ने आग्रह किया है । गांव से बाहर निकलने वाले सभी मार्गों को सील कर दिया गया है और बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है ।





