बैहर,9 मई :– विश्वव्यापी कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पूरा विश्व अपने अपने स्तर पर लड़ते हुए यथाशक्ति बचने का उपाय कर रहा है।शासन प्रशासन से लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनैतिक दलों जैसे और भी संगठनों के द्वारा अपने अपने स्तर पर सहयोग दिया जा रहा है। पंवार राम मंदिर ट्रस्ट बैहर के सह सचिव डॉ बी एल पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी का जीवन मंगलमय बने और कोई भी दुःख का भागी न बने।ऐसा पंवार समाज के लोगो के द्वारा सभी लोगो के कल्याणार्थ पंवार शिरोमणि चक्रवर्ती सम्राट राजाभोज के द्वारा जनता के प्रति किये गए सहयोग की भावना से अभिभूत होकर और आराध्य देव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की कृपा से पंवार समाज की राष्ट्रीय तीर्थ स्थली बैहर का प्राचीन संगठन पंवार राम मंदिर ट्रस्ट व उसके आनुषांगिक संगठन और सर्किल समितियों के पदाधिकारियों के द्वारा अथक प्रयास कर समाज जनो से राशि संग्रहित कर दिनांक 8 मई को समय 11.00 बजे कान्हा कल्याण कोष बैहर को गुरुप्रसाद अनुविभागीय दंडाधिकारी (भू-राजस्व) बैहर(बालाघाट) को ट्रस्ट एवं सर्किलों के पदाधिकारियों की उपस्तिथि मे राशि 1,00,000 ₹.एक लाख रुपये का चेक पंवार राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष उमेश देशमुख, पूर्व विधायक मधु भगत, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष आर.एल.राणा, सचिव भद्रीप्रसाद चौहान सह सचिव डॉ.बी.एल.पटले, अधि. आर के चौहान, लोकेश राहंगडाले,शंकरलाल बघेले, लिंगा सर्किल राजाभोज स्मारक समिति बैहर के अध्यक्ष प्रहलाद पटले, संयोजक शशांक गणेश पटले, अधि. टी आर बघेले, खिलेंद्रसिह टेम्भरे, गणेश राहंगडाले, पोंडी सर्किल अध्यक्ष यशवंत शरणागत, सर्किल अध्यक्ष जत्ता टोपराम राहंगडाले, सरेखा सर्किल अध्यक्ष तेजराम ठाकरे, बैहर अध्यक्ष रोहित भैरम, हेमेन्द्र क्षीरसागर, रमेश ऐड़े, मुकेश भगत के हस्ते प्रदाय किया गया।और आने वाले कुछ ही दिनों मे जत्ता निवासी बिसेन जी जिनका रायपुर के चिकित्सालय मे उपचार चल रहा है उन्हें भी उपचार हेतु मार्गदर्शक मण्डल बिरसा एवं सर्किल समिति जत्ता द्वारा सम्मानजनक राशि शीघ्र प्रदाय की जायेगी।जिसकी समाज द्वारा पहल जारी है।
समाज जनो द्वारा अपनी सकारात्मक सोच से इस मुश्किल समय में समाज जनो के सहयोग से *मार्गदर्शक मण्डल बिरसा व राजाभोज स्मारक समिति बैहर द्वारा ₹.25000 = 00(पच्चीस हजार रुपये) पंवार क्षत्रिय समाज सर्किल समिति जत्ता द्वारा ₹.11000=00(ग्यारह हजार रुपये)सर्किल समिति पोंडी (उकवा) द्वारा ₹.11000 = 00 (ग्यारह हजार रुपये)सर्किल समिति सरेखा द्वारा ₹.7500 =00 (सात हजार पांच रुपये)सर्किल समिति लिंगा द्वारा 11000=00(ग्यारह हजार रुपये)नगर संगठन बैहर द्वारा 10000.00 दस हजार रुपये उपखंड मझगांव द्वारा 3500 तीन हजार पांच सौ रुपये पंवार राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा 20000.00बीस हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई हैं।एवं ऊगली क्षेत्र से नत्थूलाल राणा द्वारा प्रत्येक घर से एक-एक रुपये लेकर 1100.00 रुपये की राशि प्रदाय की गई।
इस अवसर पर बलराम ठाकरे ,सर्किल अध्यक्ष लिंगा ललित पटेल, सर्किल सचिव तुलसीराम बघेले, छैयालाल पटले ,राधेलाल पटले, खोवाराम बिसेन, ढलकराम राहंगडाले, मार्गदर्शक मण्डल बिरसा से चित्र कुमार ठाकरे, त्रिलोकसिंह तुरकर ,देवेंद्र रमेश पटले, राजेश पटले, दिनेश चौधरी, मनोज बिसेन, महेश पटले ,जनकलाल चौधरी, पोंडी युवामंच दिनेश बोपचे, बैहर नगर संगठन योगेश राहंगडाले, गगन चौहान ,सरेखा से खोमचंद ऐड़े, उपखंड मझगांव से रामकिशोर बिसेन, कौशल बिसेन ,जत्ता से चंडीप्रसाद बिसेन सहित सभी की उपस्तिथि एवं सहयोग रहा।
पंवार राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष उमेश देशमुख द्वारा विश्वव्यापी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए घर मे रहे स्वस्थ रहे का संदेश देते हुये इस बीमारी से लड़ने के लिए समाज जनो द्वारा आर्थिक रूप से दिये गए सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया जाता हैं।





