गोरेगांव –शुक्रवार को शाम के दौरान अचानक मौसम ने करवट बदलते हुए बिजली की कडकडाहट के साथ तेज तूफान आ गया। इस तूफान में गोरेगांव तहसील के हिरापुर के मकानों के छत उड़कर विद्युत पोल उखड़ गए है। वहीं बताया जा रहा है कि जंगलों के अनेक पेड़ धराशाही हो गए है। इस चक्रवती तूफान में हिरापुर निवासी राजेश टेंभरे, प्रितम टेंभरे को लाखों रूपयों का नुकसान पहुंचा है। क्योंकि उनके मकान पुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर छते उड़ गई है। वहीं विद्युत पोल उखड़ जाने से विद्युत आपूर्ति खंडित हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही हिरापुर ग्राम के पूर्व पंस उपसभापति सुरेंद्र बिसेन, उपसरपंच भूपेश गौतम, ग्रामसेवक कापगते तथा आदि कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का पंचनामा कर अहवाल तहसील प्रशासन को प्रस्तुत किया गया है। मांग की गई कि पीडि़तों को तत्काल आर्थिक मदद कराई जाए।





