25.3 C
Gondiā
Sunday, August 2, 2026
Home हिंदी खबरे नक्सली-पुलिस मुठभेड़,4 लाख नगदी समेत भारी मात्रा नक्सली साहित्य बरामद

नक्सली-पुलिस मुठभेड़,4 लाख नगदी समेत भारी मात्रा नक्सली साहित्य बरामद

0
436

मंडला,8 जून। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में नक्सली और पुलिस के बीच 7 जून को मुठभेड़ हुई। जानकारी मिली है कि जिले के टटमा गांव में दर्जन भर नक्सली और पुलिस के बीच इस फायरिंगमे दोनों तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी की गयी है। टटमा गांव से लेकर पुलिस हेडक्वार्टर तक इस घटना पर पैनी निगाह रखी जा रही है। बड़े अफसर भी हरकत में आ गए हैं। नक्सलियों के विरुद्ध अभियान में मण्डला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 लाख नगदी समेत भारी मात्रा में राशन तथा नक्सली साहित्य हुआ बरामद हुआ हैं।

लाॅकडाउन के दौरान जिलें के मोतीनाला तथा मवई क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों द्वारा अपनी गतिविधियों को बढ़ाने के प्रयास किये जाने की सूचना लगातार मण्डला पुलिस को प्राप्त हो रही थी । मण्डला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिलें में तैनात हाक फोर्स तथा स्थानीय थानों को लगातार नक्सलियों के विरुद्ध अभियान हेतु निर्देशित किया गया था । मण्डला पुलिस द्वारा इस संबंध में आसुचना तंत्र को सक्रिय कर नक्सली गतिविधियों पर लगातार निगाह रखी जा रही है जिसके फलस्वरुप मण्डला पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध अभियान में लगातार सफलता भी प्राप्त हो रही है । इसी तारतम्य में दिनांक 07 जून को नक्सल विरोधी अभियान में लगी मण्डला जिले की हाक फोर्स की टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना मोतीनाला अंतर्गत ग्राम टटमा के जंगल में कुछ हथियारबंद नक्सलियों के आने की सूचना है । हॉक फोर्स की टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर तत्काल ग्राम टटमा में जंगलों में नक्सलियों की तलाश में सर्चिंग प्रारंभ की। सर्चिंग के दौरान ग्राम टटमा के जंगलों में पुलिस टीम हथियारबंद नक्सली दिखाई दिये । पुलिस टीम द्वारा उन नक्सलियों की घेराबंदी का प्रय़ास करने के दौरान पुलिस टीम को देखकर नक्सलियों द्वारा घने जंगल की ओर भागने का प्रयास किया गया । पुलिस टीम द्वारा भाग रहे नक्सलियों का पीछा कर उन्हे रुकने के लिये ललकारनें पर नक्सलियों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई । पुलिस टीम द्वारा लगातार चेतावनी देने के बाद भी नक्सलियों द्वारा पुलिस टीम पर की जा रही फायरिंग को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा भी नक्सलियों पर जवाबी कार्यवाही की गई तथा जंगलों में लगातार 2 से 3 किलोमीटर तक नक्सलियों का पीछा किया गया परंतु घने जंगलों, घटनास्थल की भौगोलिक स्थिति एवं अंधेरे का लाभ उठाकर नक्सली मौके से फरार हो गये । पुलिस द्वारा मौके पर तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा भागते समय छोड़ें गये नगदी 4 लाख रुपये, राशन तथा नक्सली साहित्य बरामद किया गया है । पहली बार मण्डला जिलें में नक्सलियों से इतनी बड़ी धनराशी बरामद की गई है । उक्त घटना के संबंध में पुलिस द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध धारा 307,147,148,149 भादवि 10 विधि विरुद्ध क्रियाक्लाप अधिनियम 25,27 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । उक्त घटना को देखते हुए मण्डला पुलिस एवं हॉक फोर्स की अलग अलग सर्च टीमें आस पास के जंगलों में लगातार सर्चिंग कर रही है तथा नक्सलियों की तलाश के लिये आसूचना तंत्र को भी सक्रिय किया गया है । इसके साथ ही सीमावर्ती जिलों बालाघाट, कवर्धा तथा राजनादगांव के साथ भी समन्वय स्थापित कर नक्सलियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ।

मण्डला पुलिस एवं हाक फोर्स को थाना मोतीनाला के ग्राम नेवसा में नक्सली दलम के सदस्यों के एकत्रित होकर मिटिंग करने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम नेवसा के जंगलों में नक्सलियों की घेराबंदी की गई जंहा पुलिस टीम को देखकर नक्सली द्वारा मौके पर अपना सामान छोड़कर जंगलो की ओर दौड़ लगा दी गई । पुलिस टीम द्वारा नक्सलियों का पीछा किया गया परंतु स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों एवं घने जंगलों का लाभ उठाकर हथियारबंद नक्सली फरार हो गये । पुलिस द्वारा मौके पर तलाशी के दौरान नक्सल साहित्य एवं अन्य सामान बरामद किया गया है । इस घटना के संबंध में मण्डला पुलिस द्वारा धारा 13(1)क,ख विधी विरुद्ध क्रियाक्लाप (निवारण) अधिनियम 1967 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । मण्डला पुलिस द्वारा नक्लसियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस को लगातार अच्छी सफलता प्राप्त हुई है । पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा इस अभियान में लगे जिला पुलिस बल तथा हॉक फोर्स के अधिकारी/कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया है तथा उन्हे आगे भी इसी प्रकार नक्सलियों के विरुद्ध सक्रियता से लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्दशित किया गया है ।