गोंदिया :: एक्यूट पब्लिक स्कूल द्वारा , कोविड 19 , कोरोना बीमारी से लड़ने के लिए पुलिस विभाग एवं आरोग्य विभाग की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है.और आरोग्य विभाग में सबसे महत्वपूर्ण योगदान आशा सेविकाओं का है.सबसे अजीब बात तो यह है कि, कोरोना के सबसे बड़े योद्धा आशा सेविका का मानधन एकदम कम, नहीं के बराबर हैं. लेकिन आशा सेविका ने कम मानधन, खुद के स्वास्थ्य की, खुद के घर परिवार की कोई चिंता ना करते हुए, खुद को कोरोना से लड़ने के लिए तैयार रखी.इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए एक्युट पब्लिक स्कूल द्वारा कुड़वा , कटनगीकला ग्राम के आशा सेविकाओ का सत्कार किया गया.इस सत्कार कार्यक्रम में प्रमुख से मनमीत अय्यर, अखिलेश सेठ सदस्य प.स.कटंगीकला,गीता भास्कर, संजय भास्कर,निभिसा भास्कर,शुभा सहारे एवं कुड़वा, कटनगीकला के नागरिक गण एवं आशा सेविका उपस्थित थे.कार्यक्रम के अंत में, समस्त आशा सेविका ने एक्युट पब्लिक स्कूल के संस्था का आभार प्रकट करते हुये कहा कि पहली बार किसी ने उनका ऐसा सम्मान किया.जो उनको हमेशा याद रहेगा.मंच का संचालन कु.स्वाती डोये ने एवं आभार प्रदर्शन मनीष पोगड़े ने किया.





