गोंदिया,29 जूनः कोरोना काल के चलते सभी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी के वजह से अनेकों जाने जा रही है। हेतु 28 जून को नागरा शिव मंदिर में भारतीय जनता युवा मोर्चा, गोंदिया ग्रामीण मंडल की और से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे सभी युवा साथियो ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में अध्यक्षता हेमंतभाऊ पटले (जिल्हाध्यक्ष भाजपा) इन्होंने की एवं उद्घाटन पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल इनके हाथों हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में अशोक इंगले (नगराध्यक्ष), नेतराम कटरे (माजी जि. प. अध्यक्ष), नंदकुमार बिसेन (तालुका अध्यक्ष, भाजपा), पंकज रहांगडाले (जिल्हाध्यक्ष भाजयुमो), संजय कुलकर्णी (जिल्हा संपर्क प्रमुख भाजपा),दिपक कदम (संयोजक), सुनील केलनका (शहर अध्यक्ष भाजपा), संजय टेंभरे(माजी जि. प. सदस्य),डॉ. प्रशांतजी कटरे(सामाजिक कार्यकर्ता),देवचंद नगपुरे(महामंत्री भाजपा), संदीप राहंगडाले (जिल्हा उपाध्यक्ष भाजयुमो),योगराजजी रहांगडाले (जि.प. प्रमुख नागरा),सुरेंद्र लिल्हारे, विठ्ठल कोथेवार,राजेश नागरिकर उपस्थित थे।
साथ ही उक्त कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना महामारी से लड़ने में ग्रामीणों की मदत कर रहे ग्रामपंचायत परिचर, आंगनवाड़ी सेविकाएं जैसे कोरोना योद्धाओ को शॉल-श्रीफल देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तिजेश गौतम (तालुका अध्यक्ष, भाजयुमो), प्रेमकृष्ण बेलवंशी(महामंत्री), आशीष हेमने (महामंत्री), जागेश नागपुरे, सुमित महावत, विजय रहांगडाले, कार्तिक भेलावे, आकाश नागपुरे, किरनेश्वर गराडे, अभिषेक वंजारी, पारस पुरोहित, प्रफुल गणवीर, मुकेश मौदेकर, एवं सभी युवा साथियो का योगदान प्राप्त हुआ।





