डॉ. आंबेडकर के अस्थिकलश का किया दर्शन
नागपुर, दि. 20 : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज पवित्र दीक्षाभूमि को भेट दी। सर्वप्रथम उन्होंने दीक्षाभूमि के स्तुप के सामने स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के अर्धाकृति प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर उन्हें वंदन किया। स्तूप के सामने स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के अस्थिकलश का दर्शन लेकर गौतम बुद्ध की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर उन्हें वंदन किया।
इस दौरान सार्वजनिक बांधकाम एवं आदिवासी विकास मंत्री डॉ. नितीन राऊत, सांसद विनायक राऊत, पूर्व सांसद प्रकाश जाधव प्रमुखता से उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का दीक्षाभूमि में आगमन होने के अवसर पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक समिति के सदस्य विलास गजघाटे, डॉ. सुधीर फुलझेले, ॲड. आनंद फुलझेले ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। साथ ही शाल, दीक्षाभूमि की प्रतिमा देकर मुख्यमंत्री श्री. ठाकरे का सत्कार भी किया। इस भेट के दरमियान श्री. ठाकरे ने स्तूप में बनाए जा
रहे सभागृह का निरीक्षण किया। इस अवसर पर दीक्षाभूमि को भेट देने के लिए आए छात्रों से मुख्यमंत्री ठाकरे ने हस्तांदोलन कर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार की। दीक्षाभूमि को भेट देने के लिए आये नागरिकों को बड़ी संख्या में उपस्थिति इस दौरान थी।




