गोंदिया,4 सितंबरः- जिल्हा क्रीड़ा अधिकरी कार्यलय गोंदिया द्वरा आयोजित जिलास्तरीय शालेय फुटबॉल स्पर्धा में आयु १४ वर्ष अंतर्गत श्री गुजराती राष्ट्रीय माध्यमिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शनकर सफलता प्राप्त की.नागपूर मे आयोजित विभागीय स्पर्धा के लिये खिलाड़ियों का समावेश किया गया है.उनमे कांचा भेलावे ,ऋषभ बवान्थड़े ,आदित्य पसीने ,कैलाश जनबंदु ,कुणाल फुंडे, लक्ष्य चौहान ,अभिजीत बिरनवार ,गौरव फुले ,हर्षल डोंगरे ,हिमांशू पारधी ,वेदर्श मदनकर ,जुनेद पठान ,क्रिस खोब्रागडे ,अक्षित काम्बले ,गिरीश बिसेन ,धीरज जाधव ,व अपर्णा देशभ्रतार का समावेश है.
छात्रों ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा शालेय शरीरिक शिक्षा निदेशकों को दिया. सफलता पर संस्था के अध्य्क्ष प्रफुलभाई पटेल ,दीपम पटेल ,अजय वडेरा ,जयेश पटेल ,विजय जोशी ,चंद्रेश माधवानी संस्था के सभी गणमान्य सदस्य ,मुख्यध्यापक विनोद चौहान, पर्वेक्षक अरविंद पाटिल व समस्त शिक्षक शिक्षिकाओ तथा शिक्षकेतर कर्मचारी ने छात्रों को बधाई दी.





