29.8 C
Gondiā
Wednesday, July 29, 2026
Home Top News नारायणपुर फायरिंग में 6 जवानों की मौत

नारायणपुर फायरिंग में 6 जवानों की मौत

0
37

रायपुर,4 दिसबंर। छत्तीसगड राज्य के नक्षल प्रभावीत क्षेत्र नारायणपुर फायरिंग में घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। जखमी जवानों को रायपुर के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बता दें कि बुधवार को नारायणपुर में आपसी फायरिंग में आईटीबीपी के 6 जवानों की मौत हो गई। जबकि दो जवान घायल हो गए। मामला कडेनार इलाके का बताया जा रहा है। बस्तर आईजी ने मामले की पुष्टि की है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि किस कारण से जवानों के बीच तनाव हुआ और आपस में फायरिंग की नौबत आई। आईटीबीपी के 45 वीं बटालियन के जवान बताए जा रहे हैं।  गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जांच के बाद ही सामने आ पाएगा कि किस कारण से जवानों ने आपसे में फायरिंग की। उन्होंने कहा कि वहां हेलिकॉप्टर भेजा जा रहा है और इलाज के लिए घायल जवानों को रायपुर लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख –

नारायणपुर फायरिंग घटना को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि किस वजह से ऐसी स्थिति बनी इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जवानों में अवसाद की स्थिति थी या कोई और समस्या थी इस बात की जांच होनी चाहिए।