शहर में नप ने शुरू की प्लास्टिक पर कार्रवाई

0
12

– २० हजार रूपए का जुर्माना वसूला चार व्यापारियों से
गोंदिया,दि.25ः- महाराष्ट्र में २३ जून को प्लास्टिक के बंदी निर्णय के पश्चात गोंदिया नप द्वारा २५ जून की शाम ५ बजे अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए चार प्लास्टिक व्यापारियों से २० हजार रूपए का जुर्माना वसूला। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में प्लास्टिक बंदी का आदेश गत तीन माह पूर्व जारी हुआ था। लेकिन इस पर २३ जून से पुरे राज्य में अमल में लाया गया। जिसके पश्चात प्लास्टिक का उपयोग व बिक्री करने वालों पर कार्रवाई शुरू की गई। इसी के अंतर्गत २५ जून को शाम ५ बजे के दौरान मुख्याधिकारी के
आदेश से प्रशासकिय अधिकारी सी.ए. राणे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षकों व कर्मचारियों द्वारा शहर के बाजार परिसर का निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान चार प्लास्टिक व्यवसायियों द्वारा प्लास्टिक पॉलिथिन की बिक्री करते दिखाई देने पर उन पर ५-५ हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया। जिसमें चार व्यापारियों से २० हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया। जिसमें असाटी प्लास्टिक, ओम साई प्लास्टिक, साई मंगलम प्लास्टिक, चौरसिया प्लास्टिक का समावेश है। उपरोक्त कार्रवाई में स्वास्थ्य विभाग के
अभियंता सचिन मेश्राम, स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेश शेंदरे, प्रफुल पानतवने, कर्मचारी सुमित शेंडे व नप कर्मचारियों प्रविण गडे, शिव हुकरे, संजय रहांगडाले द्वारा कार्रवाई की गई। विशेष यह है कि नप द्वारा कार्रवाई शुरू किए जाने की जानकारी प्राप्त होते ही बाजार परिसर में दुकानदारों द्वारा आनन-फानन में प्लास्टिक की डिस्पोजल सामग्री को हटाना शुरू कर दिया गया। इसके पूर्व नप द्वारा सभी ३२ व्यापारी जिसमें निर्माता, ठोक व्यापारियों का समावेश है।