24 C
Gondiā
Thursday, August 13, 2026
Home हिंदी खबरे नक्सलियों ने की ग्रामीण हत्या

नक्सलियों ने की ग्रामीण हत्या

0
27

नारायणपुर : जिले के अबूझमाड़ इलाके के कोड़कानार में एक ग्रामीण की हत्या नक्सलियों ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कर दी है। मिली जानकारी के आधा दर्जन हथियारबंद नक्सली इस ग्रामीण के घर पहुंचे। पहले तो उसे बाहर निकाला और पूछताछ के बहाने उसे अपने साथ ले गए। कुछ देर पूछताछ के बाद उसकी बेदम पिटाई कर दी।घायल होकर गिरने के बाद उस पर धारदार हथियार से वार करना शुरु कर दिया। मौके पर ही घायल युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद नक्सली ग्रामीणों को मुखबिरी छोडऩे की धमकी देते हुए आराम से निकल गए। सुबह तक शव सड़क के किनारे ही पड़ा हुआ था। घटना अबुझमाड़ के कोड़कानार इलाके की है।