29.7 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home Top News ठेकेदार की नक्सलियों ने सुकमा में की हत्या, 6 गाड़ियों में लगाई...

ठेकेदार की नक्सलियों ने सुकमा में की हत्या, 6 गाड़ियों में लगाई आग

0
16
file photo

blank

रायपूर,15 नवबंर- छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने हिंसा की घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने सुकमा के मिसमा चिचोड़गुड़ा सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार की हत्या कर दी है. हत्या कर ठेकेदार का शव सड़क किनारे फेंक दिया गया है. इसके अलावा नक्सलियों ने छह गाड़ियों में भी आगजनी की है. मृतक ठेकेदार का नाम हरिशंकर साहू बताया जा रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने ठेकेदार की हत्या के साथ ही सड़क निर्माण में लगे मजदूरों की पिटाई भी की है. घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए हैं. बता दें कि सुकमा में नक्सली लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. बीते १३ और १४ नवंबर को नक्सलियों ने सुकमा के अलग अलग इलाकों में आईईडी ब्लास्ट किया था. इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी. जबकि एक अन्य ग्रामीण गंभीर घायल हो गया था.

blank