गोंदिया,20 दिसबंर। गोंदिया-चंदपुर रेलवे मार्ग से वड़सा की ओर से आनेवाली डेमो ट्रेन की चपेट में मवेशियां आ जाने से 6 गायों की मौत हो जाने की घटना पिंडकेपार-हिरडामाली रेल मार्ग पर 19 दिसंबर को दोपहर 3 बजे के दौरान घटित हुई है। इस घटना से लगभग ढाई घंटे तक ट्रेन रूकी रही। जिस वजह से यात्रियों को भूख और प्यास, का सामना करना पड़ा।
इस संदर्भ में जानकारी दी जा रही है कि बल्लारशाह-गोंदिया डेमो ट्रेन गोंदिया की ओर आ रही थी। पिंडकेपार रेलवे स्थानक पर यह ट्रेन 3 बजे पहुंची। 2 मिनट के बाद यह ट्रेन गोंदिया की ओर रवाना हुई कि पिंडकेपार-हिरडामाली रेलवे स्थानक के बीच ट्रेन की चपेट में 6 गाय आ गई। इस घटना में 6 गाय, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक गाय इंजिन में फंस जाने से इंजिन आगे की ओर नहीं बढ़ पाया। जिस वजह से लगभग ढाई घंटे तक ट्रेन का रूकना पड़ा। जिस वजह से यात्रियों को और भूख प्यास का सामना करना पड़ा।




