आंगणवाड़ी सेविकाओ ने मोबाईलों से िनकाले सीम

0
35

-👉 निकृष्ठ मोबाईल वापस लौटाने पहुंची बाल विकास कार्यालय में

गोंदिया–बाल विकास िवभाग की ओर से आंगणवाड़ी सेविकाओं को निकृष्ठ दर्जे के मोबाईल दिए जाने के कारण बार-बार खराब हो रहे है। वहीं अंग्रेजी में अॅप होने के कारण जानकारी भरना मुश्किल हो रहा है। जिसे लेकर मोबाईल लौटाओ आंदोलन के तहत मोबाईल लौटाने आंगणवाड़ी सेविकाए गोरेगांव एकात्मिक बाल विकास सेवा प्रकल्प कार्यालय में 8 सितंबर को पहुंच गई। जहां पर मोबाईल लौटाए जाने पर प्रकल्प कार्यालय की ओर से मोबाईल लेने से इंकार कर दिया गया। आंदोलन का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष पी.के. मेश्राम, उपाध्यक्ष सुनिता बिसेन, सचिव माया कांबले तथा तहसील की आंगणवाड़ी सेिवकाओ ने किया है।
आंगणवाड़ी संगठन गोरेगांव द्वारा जानकारी दी गई कि मई 2019 को बाल िवकास िवभाग की ओर से आंगणवाड़ी सेविकाओं को एंड्राईड मोबाईल दिए गए। इन मोबाईलों के माध्यम से आॅनलाईन दैनंदिन कार्य की जानकारी मांगी जाती है। लेकिन अंग्रेजी में अॅप होकर अंग्रेजी में ही जानकारी मांगी जाने से सेविकाओं को जानकारी भरना मुश्किल हो रहा है। वहीं निकृष्ठ दर्जे के मोबाईल होने से बार-बार बिगड़ रहे है। मोबाईल सुधारने के नाम पर सेविकाओं से सुधार करने का पैसा भी वसूल किया जा रहा है। जिसे देखते हुए राज्य कृति समिति ने निर्णय लिया है कि मोबाईल लौटाकर मराठी में अॅप उपलब्ध कराया जाए। इसी निर्णय के तहत गोरेगांव तहसील की आंगणवाड़ी सेविकाओं ने मोबाईल लौटाओ आंदोलन के तहत मोबाईल कार्यालय को सौंपने के लिए पहुंच गई। किंतु कार्यालय अधिकारियों द्वारा मोबाईल लेने से इंकार कर दिया। जिस कारण सभी आंगणवाड़ी सेविकाओं ने मोबाईल से सीम निकालकर मोबाईल स्विच ऑफ कर दिया। पश्चात उपरोक्त मांगों का ज्ञापन एकात्मिक बाल विकास सेवा प्रकल्प की विस्तार अधिकारी सीरसाम के माध्यम से शासन के नाम सौंपा गया।