रोजगार हमी के मजदूर तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का बेहाल
गोंदिया,दि.२२-महाराष्ट्र की महायुति सरकार चुनाव जीवी सरकार हो गई है. विधानसभा के चुनाव को देखते हुए योजनाओं पर योजनाओं की घोषणाएं करते जा रही है जिसके लिए हजारों करोड़ों रुपए की आवश्यकता होगी. चुनाव जीतने के लिए सरकार हजारों करोड रुपए देने का वादा कर रही है. किन्तु जिन मजदूरों ने कड़ी धुप में मेहनत कर रोजगार हमी योजना के अंतर्गत काम किया उनके चुकारे पिछले 3 महीने से सरकार ने अटका कर रखी है . जिसके कारण मजदूरों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है. किसानों के रब्बी के धान का चुकारा भी अभी तक सरकार ने अटका कर रखा है, घरकुल योजना के लाभार्थियों के भी बची हुई किस्तें अटका कर रखा है, किसान सम्मान के नाम से दिए जाने वाले ₹2000 रूपए भी अब देना बंद कर दिया है. ओबीसी विद्यार्थियों के पिछले 5 वर्षो से स्कालरशिप नहीं दिया हैँ, महिलाओं को निराधार योजनाओं के पैसे मिलना बंद हों गया हैँ हर वर्ग का बेहाल हैँ. सभी वर्ग के लोग परेशान हैँ. किसानो तथा मजूरों के खेती के काम शुरू हों गए हैं. उनको पैसे की आवश्यकता है और सरकार उनके पैसे दे नहीं रही है इसलिए उनको मजबूरन साहूकारों से कर्ज लाना पड़ रहा है. प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को इस भरी बारिश में घर से बाहर रहने की नौबत आ गई है.
रोजगार हमी तथा आवास योजना के अनेके लाभार्थीयों द्वारा कांग्रेस पदाधिकारीयों को अपनी व्यथा बताई गयी इसलिए जनता की समस्या का समाधान करने हेतु आज खंड विकास अधिकारी पिंगले साहब पंचायत समिति गोंदिया में कांग्रेस के गोंदिया विधानसभा के नेता एव बाजार समिति के संचालक इंजि राजीव ठकरेले, पर्यावरण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमर राहुल, ओबीसी कांग्रेस के जिला सचिव अजय कुमार रहाँगडाले, किसान कांग्रेस के तालुका उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गणवीर, विद्यार्थी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राहुल बावनथड़े, विद्यार्थी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कृष्णा बिभार, तालुका सचिव आकाश ऊके, अजय पटले आदि ने पहुंच कर खंड विकास अधिकारी से सविस्तर चर्चा कर रोजगार हमी के मजदूरों का बकाया चुकारा तथा घरकुल योजना के लाभार्थीयों की बकाया किस्तें जल्द से जल्द करने हेतु मुख्यमंत्री ज़ी तक हमारा निवेदन पंहुचा कर जनता को न्याय देंगे ऐसी चर्चा हुई.





