23.3 C
Gondiā
Wednesday, July 22, 2026
Home हिंदी खबरे खमारी आयटीआय मे प्राउट प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक

खमारी आयटीआय मे प्राउट प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक

0
29

गोंदिया,30 सितम्बर 2025 – विदर्भ समाज के सौजन्य से आई.टी.आई. खमारी (गोंदिया) बस स्टैंड के पास एकदिवसीय प्राउट प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का संचालन विदर्भ प्राउटिष्ठ सर्व समाज एवं गोंदिया भुक्ति समिति (विदर्भ प्रांत) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

शिविर में मुख्य मार्गदर्शन आचार्य पुण्येशानन्द अवधूत, चीफ सेक्रेटरी, प्राउटिस्ट यूनिवर्सल (पी.यू.) ने किया। उन्होंने प्राउट (PROUT) के मूल सिद्धांतों आर्थिक विकेंद्रीकरण, सामूहिक स्वामित्व, न्यूनतम आवश्यकताओं की गारंटी, अधिकतम आवश्यकताओं की सीमा, सामाजिक न्याय तथा पर्यावरण संरक्षणपर विस्तृत प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि श्री पी. आर. सरकार के अनुसार “जब तक समाज की उत्पादन शक्ति का न्यायपूर्ण वितरण और विवेकपूर्ण उपयोग नहीं होगा, तब तक किसी का वास्तविक विकास संभव नहीं है।”

प्रशिक्षण में यह स्पष्ट किया गया कि वर्तमान वैश्विक चुनौतियों से उबरने के लिए प्राउट के सिद्धांत ही व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करते हैं। प्राउट न केवल आर्थिक समानता की ओर ले जाता है, बल्कि आध्यात्मिक चेतना और मानवीय मूल्यों को भी समाज के केंद्र में स्थापित करता है।

इस अवसर पर विदर्भ प्राउटिष्ठ सर्व समाज, गोंदिया भुक्ति समिति (विदर्भ प्रांत) के पदाधिकारीगण तथा बालाघाट-छत्तीसगढ़ समाज के मार्गीगण सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि “आध्यात्मिक चेतना और आर्थिक न्याय का सामूहिक समन्वय ही भविष्य के संतुलित समाज की आधारशिला बनेगा।”

blank