23.8 C
Gondiā
Friday, July 31, 2026
Home हिंदी खबरे गिरजाबाई कन्या स्कूल की वंशिका येशने ने थांग-ता मार्शल आर्ट में जीता...

गिरजाबाई कन्या स्कूल की वंशिका येशने ने थांग-ता मार्शल आर्ट में जीता रजत पदक

0
72

तिरोडा-गिरजाबाई कन्या स्कूल की छात्रा कु. वंशिका संजय येशने ने परतावाडा में आयोजित राज्यस्तरीय थांग-ता मार्शल आर्ट स्पर्धा एवं खेलो इंडिया चयन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर ज़िले और स्कूल का नाम रोशन किया है।

गोंदिया ज़िले से इस राज्यस्तरीय स्पर्धा में 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से गिरजाबाई कन्या स्कूल तिरोडा मे 12वीं कक्षा में अध्ययनरत वंशिका येशने ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।वंशिका को यह सफलता उनके शिक्षकों  राजेश तूरकर,डी.ए. गजभिये, और कटणकर सर के मार्गदर्शन तथा आकाश शहारे सर के गहन कोचिंग और प्रशिक्षण का परिणाम है।

वंशिका की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गिरजाबाई कन्या स्कूल परिवार ने ख़ुशी व्यक्त की है। संस्था की सचिव रजनी पवन मोरे, प्राचार्या राजलक्ष्मी तूरकर, पर्यवेक्षक डी.एन. शेख, कु. सुषमा मोरे मैडम और समस्त शिक्षक व कर्मचारी वर्ग ने वंशिका का हार्दिक सत्कार किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।