मुंबई को बनाएंगे क्रुज़ पर्यटन की राजधानी-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

0
16

मुंबई, दि. 2 : – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यहां कहा कि पर्यटकों के लिए मुंबई हमेशा आकर्षण का केंद्र रही है। अब वह और बढ़ेगा क्योंकि इसमें क्रुज पर्यटन का इजाफा होनेवाला है।आगामी दिनों में मुंबई को क्रुज़ पर्यटन की राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए हम प्रयत्नशील हैं।
मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के बंदरगाह में पहुंचे गेटिंग हाँगकाँग कंपनी के आंतरराष्ट्रीय पंचतारांकित पर्यटन जहाज -‘ड्रीम क्रुज़’ कामुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व केंद्रीय जहाजरानी एवं सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने स्वागत किया। इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में श्री. फडणवीस ने यह बात कही।इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव स्वाधीन
क्षत्रिय, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय भाटिया, ड्रीम क्रुज़ के अध्यक्ष टेचर ब्राऊन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने कहा कि दिन ऐतिहासिक है।असल में गेट वे ऑफ इंडिया मुंबई की पहचान है। पर अब यह स्थान ‘गेट वे फॉर क्रुज़ टुरिझम इन इंडिया’ के रूप में जाना जाने लगेगा। जल्द ही दुनिया के अन्य देशों के लिए यहां से क्रुज़ सेवा शुरू होगी। इस कार्य को अंजाम देने की दिशा में केंद्रीय जहाजरानी  मंत्री नितीन गडकरी ने राज्य सरकार
से मूल्यवान सहयोग किया है। उन्हीं के सहयोग के कारण बंदरगाह का कायापलट हो रहा है। देश के बंदरगाह जोड़ने , अंतर्गत जल यातायात,आदि विकास कार्य पूरजोश में जारी है। मुंबई में अंतरराष्ट्रीय क्रुज़ टर्मिनल विकसित करने के लिए राज्य शासन मुंबई पोर्ट ट्रस्ट को हरसंभव सहायता करेगी। राज्य सरकार द्वारा राज्य के बंदरगाहों का विकास कर के उन्हें विश्व स्तर की सुविधओं से सज्ज किया जा रहा है। क्रुज़ पर्यटन के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र को सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है, इसके द्वारा रोजगार के अवसर भी
पैदा होंगे।मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अंतरराष्ट्रीय क्रुज़ टर्मिनल में सिंगापुर, दुबई से बेहतर सुविधाएं निर्माण की जाने वाली है। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट की जमीन विकसित करने में राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी।
केंद्रीय मंत्री श्री. गडकरी ने कहा कि क्रुज़ पर्यटन से जुड़े उद्योगों का भी हम स्वागत करते हैं।यह बता दें कि क्रुज़ पर्यटनके मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहल की थी। मुंबई में क्रुज़ पर्यटन शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस द्वारा जोरदार प्रयास किये गये। खुशी इस बात की है कि अब यह सपना साकार हो रहा है। इस कदम से
नये रोजगार पैदा होने के अलावा लोगों को परिवहन का एक सस्ता तथा बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा। जल्द हीआप देखेंगे कि विश्व के पांच महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक मुंबई होगा, उसे इसी रूप में विकसित किया जा रहा है।
पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री. भाटिया ने क्रुज़ टर्मिनल की जानकारी देते हुए बताया कि इस टर्मिनल में अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी एक वर्ष में मुंबई बंदरगाह में 59 बड़े क्रुज़ आनेवाले हैं। हम यह संख्या 100 करने के लिए प्रयत्नशील है। ड्रीम क्रुज़ के अध्यक्ष टेचर ब्राऊन ने मेहमानों का स्वागत करते हुए इस पर्यटन सफारी की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने यह भी बताया कि इस जहाज में भारतीय पर्यटकों की पसंदीदा सुविधाएं प्रदान की गई हैं।