धान का बोनस जमा,किसानो के खाते मे होगा जमा

0
35

गोंदिया,11 जुलाईः- महाराष्ट्र राज्य मार्केटिंग फेडरेशन के माध्यम से धान की खरीफ फसल ली गई थी। किंतु अनेक किसानों के बैंक खातों में बोनस की राशि जमा नहीं की गई थी। इस संदर्भ में विभिन्न संगठनों के माध्यम से बोनस के राशि की मांग कर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।आखिर शासन ने ९ जुलाई को बोनस की 17 लाख रुपये की राशि जिला मार्केटिंग फेडरेशन के खाते में जमा कर दी है। जल्द ही यह राशि वंचित किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।
बता दे कि जिले में महाराष्ट्र राज्य मार्केटिंग फेडरेशन के अधिकृत ५२ धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से धान की खरीफ फसल खरीदी की गई। शासन ने प्रति क्विंटल ५०० रूपए प्रोत्साहन राशि याने बोनस जाहीर की थी। अधिकांश किसानों के बैंक खातों में बोनस की राशि जमा की गई किंतु कुछ तकनिकी कारणों को लेकर हजारों किसानों के बैंक खातों में बोनस की राशि जमा नहीं की गई थी। बताया गया है कि तकनिकी कारणों को लेकर शेष बोनस की राशि मार्केटिंग फेडरेशन के बैंक खातों में जमा नहीं की गई थी। इस मामले को लेकर विभिन्न संगठनाओं के माध्यम से तत्काल बोनस की राशि किसानों के बैंक खातों में जमा की जाए अन्यथा शासन के खिलाफ आंदोलन भी किया जाएगा। इस तरह की चेतावनी दी गई थी। आखिर शासन ने जिला मार्केटिंग फेडरेशन के बैंक खाते में बोनस की राशि जमा कर दी है।