– आमगांव, मोरगाँव/अर्जुनी नए जिल्हा प्रमुख सुरेंद्र नायडू के पास
गोंदिया,9 सितंबर। शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गोंदिया जिला सहित अन्य जिलों में पदाधिकारीयो की नियुक्ति की है।इस नई नियुक्ति के तहत वर्तमान में गोंदिया जिल्हा शिवसेना प्रमुख पद पर आसीन मुकेश शिवहरे को गोंदिया व तिरोड़ा इन दो विधानसभा का कार्यभार सौपा है, वही नई नियुक्ति के तहत सुरेन्द्र नायडू को नया जिल्हा प्रमुख बनाते हुए उन्हें आमगांव और मोरगाँव अर्जुनी विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौपी है। साथ ही पक्ष ने शहर और तालुका प्रमुख की भी नियुक्ति की है। इनमें गोंदिया तालुका प्रमुख पद पर टोकेश्वर हरिनखेड़े, तिरोड़ा तालुका पद पर अरुण हिरापुरे, गोंदिया शहर प्रमुख पद पर गुडडू उइके की नियुक्ति कि गई है।





