गोंदिया,16दिसबंरः-तहसिल अंतर्गत आनेवाले जिल्हा परिषद क्षेत्र कामठा और जिल्हा परिषद क्षेत्र पांजरा की संयुक्त कार्यकर्ता बैठक का आयोजन शिवशंकर राईस मिल कामठा मे किया गया था ।जहाँ कार्यकर्ता को संगठन मजबुती और कार्य विस्तार के लिये गती से काम करने के लिये खासदार सुनिल मेंढे ने कहा । केंद्र सरकार की और से चालयेजाने वाली विभिन्न योजनाओ के बारे मे जानकारी बताकर लोगो की समस्या दूर करने हेतू कहा गया । कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से नेतराम कटरे पू.जि.प.अध्यक्ष,गजेंद्र फुंडे,टिकाराम भाजीपले, देवचंद नागपुरे, उमेश चवरे, सावरकर महारवडे, सत्यम बहेकार, मनोहर मेंढे व सभी ग्राम स्तर से आये कार्यकर्ता उपस्थित थे।





