अर्जुनी/मोर :- नगर में आवारा कुत्तों के हमला करने की शिकायते थमने का नाम ले ही रही थी कि आज दोपहर 1:20 बजे एक अज्ञात काले भूरे रंग के कुत्ते ने 45 मिनट के दौरान 6 अलग अलग जगह पे रहने वाले बच्चों तथा महिला को काट कर घायल कर दिया जिसमे रेल्वे कॉलनी के मिथिलेश ढोके(8वर्ष),बाहर गांव से सिविल लाइन आये हुवे विलास मड़ावी(30वर्ष),तथा जयराज राठोड(6वर्ष),गजानन नगर के दिनेश कठाने(10वर्ष),गुनाबाई टेम्भूरने(70वर्ष),खुशी रविन्द्र रहेले(3वर्ष) का समावेश है।इसके अलावा भी काफी लोगो को काटे जाने की अप्रूस्ट जानकारी प्राप्त हुवी है। इस घटना से सम्पूर्ण नगर में दहशत का वातावरण बन गया है । पागल हुवे कुत्ते का जल्द से जल्द बंदोबस्त करने की मांग नगर वासियो की ओर से की जा रही है।





