24.6 C
Gondiā
Friday, July 31, 2026
Home हिंदी खबरे गोंदिया शिक्षण संस्था व मनोहर कॉलोनी के नागरिक अनाज किट बनाने में...

गोंदिया शिक्षण संस्था व मनोहर कॉलोनी के नागरिक अनाज किट बनाने में कर रहे मदद

दोनों जिले 35 हजार जरूरतमन्दों तक पहुँची राष्ट्रवादी कांग्रेस की राहत सामग्री

0
353

गोंदिया।कोरोना संक्रमण महामारी के आपातकाल के इस दौर में हर व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर हो गया है। दिहाड़ी मजदूर, गरीब, असहाय व निराश्रित आम नागरिक काम धंदे बंद हो जाने से उपजीविका का साधन नही जुटा पा रहा है। इस गम्भीर अवस्था को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सांसद प्रफुल पटेल से मिले जरूरतमन्दों की सहायता के आदेश के बाद भंडारा, गोंदिया जिले में निरंतर राहत सामग्री पहुँचाने का कार्य पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

blank

राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा अबतक दोनो जिलों के 15 तालुका अंतर्गत 1370 गावों में करीब 35 हजार जरूरतमन्दों तक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राहत सामग्री के रूप में अनाज किट पहुँचाई गई है। ये कार्य निरन्तर किया जा रहा है जिसकी तैयारी बडे पैमाने में की जा रही है।
गोंदिया शिक्षण संस्था एवं मनोहर कॉलोनी के नागरिक व सदस्यों द्वारा पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में सांसद प्रफुल पटेल के निवास स्थान में अलग अलग जगह सामाजिक दूरियां बनाते हुए अनाज किट बनाने का कार्य किया जा रहा है। गोंदिया शिक्षण संस्था के संचालक निखिल जैन भी भरपूर सहयोग प्रदान कर रहे है। सासंद प्रफुल पटेल ने हर जरूरतमंद व्यक्ति तक राहत सामग्री पहुँचाने हेतु कोई कसर ना छोड़ने के निर्देश दिए है वही उनकी वर्तमान स्थिति को भापकर अन्य आवश्यकता होने पर उनकी मदद करने के निर्देश भी दिए। राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी इस कार्य मे निरन्तर प्रयास कर सहयोग प्रदान कर रहे है।