25.5 C
Gondiā
Thursday, July 30, 2026
Home हिंदी खबरे सांसद प्रफुल पटेल के प्रयासों से भंडारा जिले के विविध ग्रामो के...

सांसद प्रफुल पटेल के प्रयासों से भंडारा जिले के विविध ग्रामो के सातारा जिले में अटके 18 नागरिक अपने गांव हेतु रवाना

0
264

भंडारा -८ मई::भंडारा जिले के विविध ग्रामो के नागरिक सातारा जिले में लॉक डाउन की वजह से अटक गये थे । सांसद श्प्रफुल पटेल को राष्ट्रवादी कांग्रेस की नेता श्रीमती वैशाली हटवार ने सूचना दी । सांसद पटेल ने जिल्हाधिकारी सातारा से चर्चा कर इन ग्रामीणों को भंडारा जिले में वापस जाने की अनुमति देने के निर्देश दिए । सांसद पटेल के प्रयासों से अनुमती प्राप्त हुई तथा ये नागरिक आज बस क्रमांक MH 50 0515 से सातारा जिले से रवाना हुए । सासंद  पटेल की निर्देश पर पूना के श्री विलास गोसावी ने भी इस कार्य हेतु सहयोग किया । सातारा से भंडारा जिले में वापस आने वालों में ग्राम रोहणी(लाखांदूर) के सर्वश्री किशोर हटवार, पराग युवराज ठाकरे, उमेश गोपीचंद शेंडे, अजय
कांबड़े, योगेश हटवार, श्रीकांत राउत, प्रशांत प्रधान, प्रवीण तोड़रे, अमित राउत, प्रशान्त रामटेके, रत्नघोष मेश्राम, प्रभाकर1 मेश्राम, ग्राम गवराळ(लाखांदूर) के स्वप्निल खरकाटे, प्रकाश चौधरी, अजय राउत, ग्राम सुकड़ी (साकोली) के हेमकृष्ण बाबूराव निखारे, भोजराज निखारे तथा ग्राम सोनी राहुल ठाकरे का समावेश है । सभी ने सहयोग हेतू सांसद श्री पटेल का आभार माना