24.9 C
Gondiā
Sunday, August 2, 2026
Home हिंदी खबरे वेतन एंव भत्ते के लिए आज ग्राम पंचायत कर्मचारी भूखा रहकर काले...

वेतन एंव भत्ते के लिए आज ग्राम पंचायत कर्मचारी भूखा रहकर काले फिते लगाकर कर रहा हैं काम

0
395

गोंदिया,11मईः महाराष्ट्र राज्य ग्राम पंचायत कर्मचारी महासंघ (आयटक )के नेतृत्व में आज गोंदिया जिला के ग्राम पंचायत कर्मचारी अपनी पंचायतों में काम कर रहा हैं । जिले की ग्राम पंचायतों के ईन कर्मीयों को जनवरी २०२० से वेतन व भत्ता नहीं दिया जा रहा हैं कोरोणा (कोविड-19) उन्मूलन के संक्रमण की रोकथाम हेतु काम कर रहा हैं किंतु इन कर्मचारियों को भुखा रखकर काम कराने की निती यहा के अधिकारी अपना रहे हैं ।वेतन एवंम भत्ता सहित सेवाशर्तो का पालन कराने की जवाबदारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी,उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ग्राम पंचायत), बिडीओ, की हैं तथा ईसका उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही का अधिकारी भी ईन्हे राज्य के ग्राम विकास ने दिए हैं किंतु यह अधिकारी इन दोनो जबाबदारीयों को निभाने मे नाकाम रहे हैं. महासंघ के राज्य संगठन सचिव का मिलिंद गनविर ने बताया की महासंघ नें ईसके पुर्व मु.का.अधि. उप मुख्य कार्यकारी अधिकारीयों को अनेकों बार निवेदन दिए जाने के बावजूद कोई कारगर कार्यवाही नहीं की जिससे ग्राम पंचायत कर्मचारीयों मे असंतोष व्याप्त हुआ हैं. कर्मचारीयों बकाया वेतन का भुगतान करने,सेवाशर्तो का पालन न करने वालों को कार्यवाही करनें की मांग आज ईस आंदोलन के माध्यम से की जा रही हैं जिसमें जिले का सभी कर्मचारी शामिल हूए हैं ।ईस कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य संगठन सचिव मिलिंद,चत्रुघन लांजेवार अध्यक्ष,सुकदेव शहारे कार्याध्यक्ष,रविंद्र किटे,महेंद्र भोयर कोषाध्यक्ष, सचिव,विष्णू हत्तीमारे,ईश्वरदास भंडारी, आशिष उरकुडे,बुधराम बोपचे,विनोद शहारे,खोजराम दरवडे, खुशाल बनकर,नरेंश कावड़े, सुनिल लिल्हारे,रमेश प्रधान,उत्तम डोंगरे,दिप्ती राणे, सुनिता ठाकरे,धनेश्वर जमईवार,आदि कर रहे हैं.