गोंदिया,12 मई। राज्य में कोरोना संकट से निपटने जारी लॉकडाउन के लंबे समय बाद आज गोंदिया तहसिल में मजदूरों के चेहरे पर खुशी देखी गई। शासन से मिले आदेश के बाद मनरेगा के कार्य प्रारंभ हो गए, जिसमें श्रमिक फिर काम पर लौट रहे है। आज गोंदिया तहसील के ग्राम टेमनी में मनरेगा अंतर्गत चार कार्यो का भूमिपूजन पंचायत समिति सदस्य अखिलेश सेठ द्वारा किया गया। 20 लाख रुपयों के इन कार्यो को फिजिकल(सोशल) डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शुरू किया गया। ये कार्य व्यंकट किरनापुरे से भाउलाल पाटिल के घर तक पांदन रास्ता 5 लाख रुपये, गब्बू टेकाम से उमाशंकर उपरीकर,पानदान रास्ता, 5 लाख रुपए, मनीराम पण्डेले से संतोष गायधने तक पानदान रास्ता, 5 लाख रुपये एवं नाला सरलीकरण 5 लाख रुपए के कार्यो का भूमिपूजन किया गया।
इन समस्त कार्यों का शुभारंभ पंचायत समिती सदस्य अखिलेश सेठ द्वारा किया गया जिसमें प्रमुख रूप से उपसरपंच शिवलाल नेवारे, गट विकास अधिकारी जावेद ईनामदार, दुर्गा नाँदने,चंद्रकला गायधने,ग्रामसेवक सोनवाने,अभियंता योगेश धावड़े,अभियंता प्रवीण गजभिये,एपीओ बिसेन,अभियंता शेभेकर एवं रोजगार सेवक वंजारी के साथ ही मनरेगा के मजूर उपस्थित थे।





