गोंदिया,१५ मईः देश मे सन १९८८ और १९९ मे एकमात्र टिव्ही चॅनल दुरदर्शन पर रामायण और् महाभारत सीरीयल की धूम मची थी.सीरीयल देखने के लिये ट्रेन और बसे तक रुक जाती थी.बिना सरकारी घोषणा के लॉकडाऊन हो जाता था.गाव और शहरो मे स्वयघोंषित कफ्र्यु जैसा लग जाता था.
इन महान सिरीयल के प्रमुख कलाकार रामायण के राम गोविल,महाभारत के धृतराष्ट्र गिरिजाशंकर एंव महाभारत के भीष्म पितामह मुकेश खन्ना लूना के तत्कालीन डिलर गोपाल अग्रवाल(गोपाल मोटर्स)के निमंत्रण मे कई कार्यक्रमो मे प्रमुख अतिथी बनकर गोqदया आये थे.उनको देखने के लिये भारी भीड गोंदिया मे जमा होती थी.वे ही दोनो सीरीयल रामायण और महाभारत अब फिर से टीवी चॅनलोपर छाये हुये है.इस कारण गोंदिया के कई नागरिक उन छनो को याद कर कह रहे जब उन्हे इन पात्रो से रुबरु होने का मौका मिला था.





