गोंदिया,01 जून। वैश्विक महामारी कोरोना संकट से जहां पुरा देश जूझ रहा है, वही स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, सफाई विभाग निरंतर ऐसे वक्त में अपने कार्यो का दायित्व निभाते हुए अपनी जान की परवाह न कर योद्धा के रूप में कार्य कर रहा है।इन्ही योद्धाओं में बाई गंगाबाई महिला अस्पताल के स्वास्थ कर्मी भी फर्ज निभा रहे है। आज इन्हीं कर्मचारीओंको शिवसेना गोंदिया जिला प्रमुख मुकेश शिवहरे की और से बाई गंगाबाई महिला अस्पताल के सफाई योद्धाओं को प्लास्टिक की बाल्टी और मग शहर प्रमुख गुड्डू उके ने भेंट स्वरूप प्रदान की और सम्मान कर मनोबल बढ़ाया।इस अवसर पर विवेक पारधी,मीत मारुबन, अर्जुन गाते, अमोल मानवटकर,दीपक डोंगरावर, जय भोयर, प्रतीक मिश्रा, अक्षय केवट, नितिन चौहान आदी उपस्थित थे।





