26.3 C
Gondiā
Thursday, July 30, 2026
Home हिंदी खबरे गोंदिया मेडीकल काॅलेज की इमारत का कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ

गोंदिया मेडीकल काॅलेज की इमारत का कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ

0
693

गोंदिया,दि.०५ जून::गोंदिया के लिये शासन से मंजुर शासकीय मेडीकल काॅलेज की नयी इमारत का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा । मुंबई में सांसद  प्रफुल पटेल ने राज्य के आरोग्य शिक्षण मंत्री  अमीत देशमुख व सचिव संजय मुखर्जी के साथ बैठक कर इस विशय पर चर्चा की । इसके पूर्व इस विषय में राज्य के मुख्यमंत्री  उध्दव ठाकरे व उपमुख्यमंत्री  अजीत पवार के साथ भी सांसद पटेल ने मिटींग कर इस विशय पर चर्चा की थी । मेडीकल काॅलेज की नयी इमारत के विशय में वैधकीय शिक्षण विभाग की ओर से लगने वाली सभी मंजुरी सांसद  प्रफुल पटेल ने करवा कर सार्वजनिक बांधकाम विभाग की ओर आवश्यक कार्यवाही के लिये प्रेशित करवा दी है । अब शीघ्र ही गोंदिया में शासकीय मेडीकल काॅलेज की इमारत का कार्य प्रारंभ होगा । ज्ञात रहे की गोंदिया में शासकीय मेडीकल काॅलेज की मंजुरी हेतु सांसद श्प्रफुल पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।