महिलाएं आज हर स्तर पर बुलंदियों पर- शिवसेना नेत्री सौ. शुभांगीताई नांदगावकर

0
20

गोंदिया आगमन पर ढोल-ताशे, आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत, जिला शिवसेना प्रमुख मुकेश शिवहरे ने की अगुवाई

गोंदिया। 19 फरवरी को अपने गोंदिया जिले के दौरे पर आई शिवसेना पूर्व विदर्भ महिला आघाडी संपर्क प्रमुख सौ. शुभांगीताई नांदगावकर का गोंदिया शहर आगमन पर शिवसेना जिला प्रमुख मुकेश शिवहरे, व जिला महिला आघाडी की ओर से जोश और उत्साह के साथ उनका स्वागत-अभिनंदन कर अगुवाई की गई।

शिवसेना ने शुभांगीताई के आगमन पर ढोल-ताशे, आतिशबाजी से स्वागत कर बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को धनुष्य बाण पार्टी चिन्ह मिलने की ख़ुशी ज़ाहिर की। शिवसेना नेत्री शुभांगीताई ने सर्व प्रथम हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की पावन जयंती पर उनके प्रतिमा पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर अभिवादन किया।

शिवसेना महिला पक्ष की बैठक स्थानीय शासकीय विश्राम गृह में आयोजित की गई, जहाँ शिवसेना पूर्व विदर्भ महिला आघाडी संपर्क प्रमुख सौ. शुभांगीताई नांदगावकर ने महिलाओं को संबोधित किया।

शिवसेना नेत्री ने कहा, महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, सशक्तिकरण व महिलाओं के सशक्षमीकरण, उनके उन्नति, विकास को लेकर राज्य में यशस्वी मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सरकार सकारात्मक कार्य कर रही है। हर गाँव, हर घर तक महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ हो इस हेतु शिवसेना महिला आघाडी मजबूती से कार्य कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने पर कार्य करें।

उन्होंने कहा, आज महिलाएं हर स्तर पर अग्रसर है। वे पुरुषों की तुलना में बराबरी पर बुलंदीयां छू रही है। हमें भी पक्ष की मजबूती हेतु महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को बढ़ाना होगा। आगामी समय में स्थानीय निकाय के चुनाव होने है, जिसमें महिलाओं की 50 प्रतिशत की भागीदारी होंगी। हमें महिलाओं के संघटन को और मजबूती प्रदान करने पक्ष को बढ़ाना होगा।

इस अवसर पर शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने शुभांगीताई को पक्ष द्वारा जिलेभर में किये जा रहे कार्यो से अवगत कराया। इस दौरान शिवसेना पक्ष से निर्वाचीत होकर आए सरपंच, उपसरपंच व सदस्यों का स्वागत सौ. शुभांगीताई ने स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक महिलाओं ने शिवसेना में पक्ष प्रवेश किया।

बैठक में जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे, उपजिला प्रमुख गोलू डोहरे, विधानसभा संगठक पिंटू बावनकर, कार्यकारी विस संगठक सुधीर द्विवेदी, तालुका प्रमुख मनोज लिल्हारे, महिला जिला आघाडी प्रमुख सौ. दीप्ति मिश्रा, सौ. मायाताई शिवनकर, विस उपसंगठक गुड्डू ऊके, भोजराज बावनकर, चैनलाल रहांगडाले, भूमेश्वर उरकुड़े, राजू पेशने, महिला आघाडी तालुका प्रमुख रोहिणी ठाकरे, कपिल सोरले, तालुका उपप्रमुख नितेश जायसवाल, जमरेजी आदि सहित सैकड़ों महिला व पुरुष शिवसैनिकों की उपस्थिति रही।