जबलपुर-नैनपुर यात्री गाड़ी के दो चक्के पटरी से उतरे

0
26

नागपूर,दि.20 जनवरीः- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के अन्तर्गत जबलपुर-नैनपुर खंड पर दिनांक 20.01.2018 गाड़ी संख्या 51705 जबलपुर से नैनपुर यात्री गाड़ी दोपहर करीब 14ः00 बजे निधानी एवं पिंडरई के बीच कि.मी क्रमांक 1131/03 पर इस गाड़ी के इंजन के दो चक्के पटरी से उतर गए फलस्वरूप रेल यातायात प्रभावित हुआ।

घटना की जानकारी मिलते से जबलपुर से ए.आर.टी को तुरंत घटना स्थल पर रवाना किया गया तथा मंडल मुख्यालय से श्री अमित कुमार अग्रवाल, मंडल रेल प्रबंधक, श्री वाॅय. एच. राठौड़, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओ), श्री प्रदीप कामले, वरिश्ठ मंडल यात्रिक अभियंता, श्री अर्जुन सिबल, वरिश्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री ए. पांडे, मंडल सुरक्षा आयुक्त व अन्य अधिकारी घटनास्थल के लिए तुरंत रवाना हुए। इसी दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु नैनपुर से बस की व्यवस्था की गई ताकि यात्रियों को उनके गंतव्य तक बिना किसी परेषानी के पहुंचाया जा सके। साथ ही, यात्रियों के लिए पेय जल तथा अल्पहार की व्यवस्था भी रेल प्रषासन द्वारा की गई।इस घटना से किसी भी प्रकार की जान-माल का नुकसान नही हुआ।