23.9 C
Gondiā
Saturday, August 1, 2026
Home शैक्षणिक लालबर्रा परिक्षेत्र मे बेशकिमती सागवान की अवैध कटाई

लालबर्रा परिक्षेत्र मे बेशकिमती सागवान की अवैध कटाई

0
288

बालाघाट,08 जूनः  जिले के लामटा वन विकास निगम के लालबर्रा परियोजना परिक्षेत्र में भारी मात्रा में सागवान की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी इस मामले को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं और न ही वन माफिया पर कोई कार्रवाई कर रहे हैं। जिसके कारण उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। विडम्बना यह है कि जिस स्थान पर सागवान के पेड़ों की अवैध कटाई हुई है, वह स्थान वन चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर है।

बता दे लालबर्रा रेंज के सेलवा,बगदई,सालेबर्री बीट के अंतर्गत दर्जनों की संख्या में सागौन के पेड़ काटे गए हैं। जहां पेड़ काटे गए वहां पेड़ों के ठूठ अब भी साक्ष्य बनकर अड़े है, बावजूद इसके लालबर्रा रेंज के बीट के अधिकारियों द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इधर, कार्रवाई नहीं होने से वन माफिया के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। बहरहाल जो भी हो लेकिन कहीं ना कही इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की सांठगांठ प्रतीत हो रही है। इतनी बड़ी मात्रा में बिना अधिकारियों की सांठ-गांठ से अवैध कारोबार होना संभव नहीं है। इस मामले में एसडीओ एम एस श्रीवास्तव ने स्टॉफ के कमी का रोना रोते हुए बताया कि प्रकरण पंजीबद्ध कर मामलों की जांच की जा रही है।