पदम बजाज दक्षिण अफ्रीका आमंत्रित

0
36

नागपुर में आयोजित मध्य भारत के पर्यटक सम्मलेन में हुआ चयन

गोंदिया :- गोंदिया स्थित सपना टूरिस्ट सर्विसेस के संचालक युवा उद्यमी रामावतार बजाज को नागपुर में दक्षिण अफ्रीका पर्यटन संस्थान एवं ट्रेवल एजेंट असोशियन ऑफ़ इंडिया (TAAI) के संयक्त तत्वाधान में आयोजित सम्मलेन में विदर्भ , छत्तीसगढ़, एवं मध्य भारत के १२९ ट्रेवल एजेंटो को दक्षिण अफ्रीका पर्यटन की भारत में बढ़ावा देने के लिए चुना गया है
पदम बजाज वर्ष २०१६ के प्रारम्भ में दक्षिण अफ्रीका जायंगे एवं वहा रहकर दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन स्थलों का व्यापक अध्यन करेंगे तथा उसके पस्चात वे भारत आकर यहां दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन स्थलों को प्रोत्साहित करने का कार्य करेंगे
विशेष उल्लेखनीय है की मध्य भारत से इस आमंतरण के लिए केवल पदम बजाज का चयन किया गया है ट्रेवल एजेंट असोसिएशन ऑफ़ इंडिया में राष्ट्रीय महासचिव हरमन दीप सिंग आनंद एवं नागपुर संभाग की प्रमुख माधुरी देव ने प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर पदम बजाज का अभिनन्दन किया। दक्षिण अफ्रीका की पर्यटन प्रमुख हनेली स्लेबर एवं अल्फा जानी (भारत प्रमुख) ने पदम बजाज को इस प्रक्रिया के लिए चुना है यह विशेष महत्वपूर्ण है। पदम बजाज की इस उपलब्धि पर सर्व गोंदिया नगरवासियो ने उनका हार्दिक अभिनन्दन किया है। पदम बजाज ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है