साहित्य मंडल ने मनाया 67 वा वसंत राष्ट्रीय एवं वासंतिक कवि-गोष्ठी सम्पन्न

0
14
गोंदिया।  साहित्यिक गतिविधियों के लिए नगर की जानी पहचानी संस्था साहित्य मंडल ने अपना 67 वा स्थापना दिवस वसंतपंचमी को बालाघाट मार्ग मरारटोली स्थित श्री हनुमान मंदिर के नवनिर्मित कक्ष में मनाया। अध्यक्षता सलाहकार समिति सदस्य वरिष्ठ कवि श्री प्रकाश मिश्रा ने की। वहीं प्रमुख अतिथि हास्य ग़ज़लकार श्री सुरेश बंजारा थे। संचालन का कुशल दायित्व वरिष्ठ कवि श्री छगन पंचे ने निभाया। आरंभ में अध्यक्ष, अतिथि व उपस्थित कवियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा आराधना की। अतिथि एवं कवियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं तिलक से सह सचिव जितेन्द्र तिवारी, निखिलेशसिंह यादव ने किया। संयोजक श्री शशि तिवारी ने संस्था की 66 वर्षीय गतिविधियों की जहाँ जानकारी दी, वही स्थानीय कवि श्री लक्ष्मीकांत कटरे द्वारा रचित माँ सरस्वती की वंदना का सुमधुर स्वरों में पाठ कर वासंतिक कवि-गोष्ठी का शुभारंभ किया। सौभाग्य से इसी दिन गणतंत्र दिवस होने से कवियों ने राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत रचनाओं के साथ वासंती एवं अन्य विषयों पर उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ कर वातावरण को आनंदमय कर दिया। उपस्थित कवियों में सर्वश्री प्रकाश मिश्रा, सुरेश बंजारा, चिरंजीव बिसेन, मनोज बोरकर मुसव्विर, वाय. सी. चौधरी, छगन पंचे ‘छगन’, निखिलेशसिंह यादव, सुरेन्द्र जगने, गोवर्धन बिसेन ‘गोकुल’ एवं शशि तिवारी ने काव्यपाठ किया. आभार जितेन्द्र तिवारी ने माना. अल्पोहार पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ।