23.5 C
Gondiā
Wednesday, August 12, 2026
Home हिंदी खबरे कांग्रेस और भाजपा के चेहरे पहचानों- अशोक(गप्पू) गुप्ता

कांग्रेस और भाजपा के चेहरे पहचानों- अशोक(गप्पू) गुप्ता

0
33

गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से न.प. अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अशोक(गप्पू) गुप्ता ने गोंदिया शहर की भोली-भाली जनता से आव्हान किया है कि वे अब जाग जाये। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस और भाजपा के दिल एक हो गए है। बस फर्क इतना है कि दल अलग-अलग है। इसका उदाहरण जिला परिषद में देखा जा सकता है जहां भाजपा ने अपनी ही धुर विरोधी पार्टी से गले मिलकर सत्तासुख की प्राप्ती की है। ये दोनो विरोधी दल बाहर एक दूसरे पर छिंटाकशी करते है, जनता को बहकावे में लाते है, पर चुनाव जीतने के बाद एक ही थाली में खाना परोसकर खाते है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में निबटे एमएलसी चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को किस तरह से सहयोग किया ये सबके सामने है। अगर आप ऐसे लोगों को जीतवाकर कुर्सी पर बैठाओंगे तो हमारे क्षेत्र का विकास कैसा होगा, समस्यायें कैसे हल होगी इस पर अब विचार करना चाहिए।
प्रभाग क्र. 12 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से सदस्य पद के प्रत्याशियों श्रीमती अर्चना विष्णु देशमुख तथा मोहम्मद खालीद युसुफ पठान तथा नगराध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक(गप्पू) गुप्ता ने परिवर्तन प्रचार रैली का आयोजन कर घर-घर जाकर सभी भाई-बंधुओं, माताओं, बहनों एवं बुजुर्गो का आशीर्वाद ग्रहण किया तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस के सभी प्रत्याशीयों को विजयी बनाने की अपील की।
इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने परिवर्तन रैली में उपस्थित होकर पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए जनता से हाथ जोड़कर आशीर्वाद मांगा। रैली में पार्टी के वरीष्ठ पदाधिकारीयों में विनोद हरिनखेडे, शिव शर्मा , अशोक सहारे, सतीश कुन्दनानी, दीपक कनोजे, अजित देशमुख, गुड्डू बिसेन, प्रवीणभाई रूपारेल, सोनछात्राजी, परमारजी तथा पक्ष के कार्यकर्ताओं के साथ साथ प्रभाग के सभी वर्गों के वरिष्ठ नागरिक, युवा तथा महिलायें उपस्थित थे ।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता प्रफुल पटेल ने शहर के विकास के लिए कया-कया किया है ये जगजाहिर है। भाजपा ने इन ढाई-तीन सालों में कया किया ये जवाब उनसे मांगना चाहिए। आज शहर में चारो तरफ गंदगी का आलम है, प्रभागों में सफाई नहीं हो रही, सड़के जीर्ण-शीर्ण हो गई, पूरा शहर धूलनगर बन गया है ये किसकी देन है। जनता ने कांग्रेस और भाजपा के चेहरे पहचान लेना चाहिए और विकास किसने किया तथा कौन कर सकता है इसकी परख जानकर उसे विजयी बनाना चाहिये।

blank