पंजाबियों को तीन महीने में 500 करोड़ का नुकसान

0
14

चंडीगढ़. कनाडा से छह लाख पंजाबी अपने परिवारों को जो पैसा भेज रहे हैं, उसमें जबरदस्त कैंची लग रही है। कारण है कनाडियन डॉलर का गिरना। शुक्रवार को यह 49 रु. तक गिरा। तीन महीने पहले 62 रु. तक पहुंचा कनाडियन डॉलर 13 रु. की गिरावट दर्ज कर चुका है। इस वजह से पंजाबियों को 500 करोड़ का नुकसान हो चुका है।

ये हाल इसलिए | अमेरिकी डॉलर से 19 सेंट सस्ता हो चुका है कनाडियन डॉलर
RELATED
पंजाब के MINISTERS हवाई घुमक्कड़!MSG पर पाबंदी पंजाब में अमन की खातिरकरोड़ों को हवा में उड़ा देता है पंजाब सरकार का हैलीकाप्टर
– अमेरिकी
61.42 रुपए

– कनाडियन
49.25रुपए

अंतर : 12.17 रुपए

2013 में कनाडियन डॉलर अमेरिकी डॉलर से भी महंगा था। ये 1.10 अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया था। बीते साल गिरावट आने के बाद भी कनाडियन डॉलर 94-95 अमेरिकी सेंट पर टिका रहा। दिसंबर से इसमें तेज गिरावट हुई और ये 85 सेंट तक आ गिरा। इस सप्ताह के शुरू में ये 83 सेंट और शुक्रवार को 80.85 सेंट तक आ गया।

दुनियाभर से पंजाब आते हैं 35.3 हजार करोड़, देश में तीसरे स्थान पर
– पहले स्थान पर केरल है, जहां 72.7 हजार करोड़ हर साल पहुंचते हैं। इस साल 77.8 हजार करोड़ की उम्मीद।
– भारत में कुल 4.4 लाख करोड़ आते हैं। इस साल 4.8 लाख करोड़ रुपए की संभावना है।
– पंजाब की जीडीपी में 12.9 फीसदी का योगदान है विदेशों से परिवारों को भेजे जाने वाले पैसे का।

– 12.4 हजार करोड़ रुपए हर साल भेजते हैं कनाडा में बसे पंजाबी
– 12 हजार रुपए तक का नुकसान हो रहा है 1,000 डॉलर पर

क्रूड ने हिलाया इकोनॉमी को
कनाडा क्रूड का बड़ा उत्पादक है। उसकी आय का बड़ा हिस्सा क्रूड एक्सपोर्ट से आता है। क्रूड में गिरावट से पहले कनाडा सात साल बाद दोबारा से 5 बिलियन डॉलर का बजट सरप्लस की उम्मीद लगाए था, लेकिन क्रूड सस्ता होने के चलते अनुमान बिगड़ गए। इसके चलते कनाडा सरकार ने फरवरी में आने वाला बजट तक टाल दिया है। उसे मार्च में पेश किया जाएगा।

स्टूडेंट्स काे फायदा: फीस-खर्च कम
चंडीगढ़ सेक्टर-34 के मनी एक्सचेंजर सतीश कुमार का कहना है कि कनाडा में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के परिवारों को कनाडियन डॉलर गिरने से अच्छा-खासा फायदा हुआ है। वहां भारत के करीब 15 हजार स्टूडेंट पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा वहां घूमने जाना भी आजकल फायदा का सौदा है।