स्वाइन फ्लू ने ले ली 58 की जान, तीन दिन में 15 मरीजों ने तोड़ा दम

0
14

मुंबई। राज्य में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश मे इस बीमारी से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 58 हो चुकी है। इससे पहले 12 फरवरी तक यह आंकड़ा 43 था। यानी महज 3 दिन में आैर 15 मरीजों ने इस बीमारी के चलते दम ताेड़ दिया। इसी तरह मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। जहां 12 फरवरी को स्वाइन फ्लू के 296 मरीज थे। वहीं अब यह आंकड़ा 415 तक पहुंच गया है।
रविवार को यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। इसके अनुसार स्वाइन फ्लू से मरने वाले 58 मरीजों में से मध्य प्रदेश के 6 मरीज और आंध्र प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश राज्य के 1-1 मरीज शामिल है। 415 मरीजों में से 168 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें 10 मरीज वेंटीलेटर पर हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्वाइन फ्लू के इलाज और उसपर नियंत्रण के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए लगने वाली दवाई पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। राज्य के सभी जिला अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के इलाज की सुविधा होने का दावा स्वास्थ्य विभाग ने किया है।
महाराष्ट्र, राजस्थान में स्वाइन फ्लू से 5500 करोड़ का नुकसान

एजेंसी|मुंबई. दिल्ली के साथ ही महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के अलावा बंगलुरु में भी स्वाइन फ्लू के कई मामले सामने आए है। इससे पर्यटन और नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में लगभग 5500 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान जताया गया है।
मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि इस बीमारी से डरने की जरुरत नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है। अब तक राज्य में 177 मरीजों को सफल इलाज के बाद घर लौटाया गया है। नागपुर के मेडिकल अस्पताल समेत राज्य में 4 प्रयोगशालाएं खोली गई हैं। मेडिकल में नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। लोगों को भी सजग रहने की आवश्यकता है। स्वाइन फ्लू का असर राज्य में पर्यटन पर नहीं पड़ेगा।
देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री