29.8 C
Gondiā
Wednesday, July 29, 2026
Home हिंदी खबरे महापरिनिर्वांण दिन अवसर पर संविधान मैत्री संघ द्वारा नि:शुल्क पदवीधर मतदाता पंजीयन...

महापरिनिर्वांण दिन अवसर पर संविधान मैत्री संघ द्वारा नि:शुल्क पदवीधर मतदाता पंजीयन तथा मैडिकल कैम्प

0
84

गोंदिया:- संविधान के रचयीता आधुनिक भारत के निर्माता डॉ. बाबासाहब आंबेडकर इनके महापरिनिर्वाण दिन अवसर पर तथा महात्मा फुले इनके स्मृती में इन महापूरुषो के वैचारिक क्रांती- कारवाँ को आगे बढाने का संकल्प लिये संविधान मैत्री संघ तथा ओबिसी एससी एसटी व्हीजे एनटी मायनोरिटी वर्ग संघटनो का, भिमघाट स्मारक समिति के साथ सह्योग से मिनी चैत्यभुमी के नाम से प्रसिद्ध स्थानिक पांगोली नदी किनारे स्थित भीमघाट पर संविधान मैत्री संघ द्वारा समाज हित मे सभी वर्ग कम्युनिटी का संयुक्त अभिवादन कार्यक्रम, पदवीधर मतदाता पंजीयन, तथा मैडिकल कैम्प का आयोजन किया गया.
सर्वप्रथम महामानवो के छायाचित्र के समक्ष मान्यवरो के हस्ते दीप प्रज्वलन किया गया तथा माल्यार्पन किया गया तत्पश्चात बद्धिस्ट समाज संघ के अगुवाई में संयुक्तिक त्रिशरण पंचशील ग्रहण किया गया. इसके बाद ज्यादा से ज्यादा पदवीधर मतदाता पंजीयन हो इस उद्देश्य से एसडीओ के दिशानीर्देश पर तहसिल कार्यालय के कर्मचारी सी.एस.खान, तथा सी.जी.केरवतकर इनके अगुवाई में पदविधर मतदाता पंजीयन शिविर तथा डॉ.राजेन्द्र वैद्य तथा मिरावंत क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल की ओर से नी:शुल्क मैडिकल कैम्प की सुरुवात की गयी. इस अवसर पर केटीएस हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ.राजेन्द्र वैद्य, भंते श्रद्धाबोधी, पुरुषोत्तम मोदी, महेंद्र कठाणे, डॉ. रमेश राठोड, परेश दुरुगवार, सुनिल भोंगाडे, रवी भांडारकर, सुशील वनकर(वनकर अकैडमी), नरेंद्र मेश्राम (स्टडी पॉईंट), डॉ.योगराज सुलाखे, आदेश गणवीर, उमेश कांबले, अनिल गोंडाने, डी.डी.मेश्राम, अरुण चौहान, प्रकाश वासनिक, महेंद्र उके, विश्वजीत बागड़े, शिशुपाल डेकोरेशनवाले, भिमघाट स्मारक समिती के श्याम चौरे, लक्ष्मीकांत डहाटे, मैडिकल टीम डॉ.सोनाली वैद्य सुप्रिया वैद्य, महेंद्र बान्ते, शितल वाहने, ताजनी दमाहे, सुनंदा वैद्य, प्रतिमा नेवारे महिला मंडल के प्रमीला सिंद्रामे, सविताताई बेदरकर, रिना भोंगाडे, पौर्णिमा नागदेवे, माधुरी पाटिल, माया मेश्राम, गौतमा चिचखेडे, आभा मेश्राम, बबिता भालाधरे, लक्ष्मी राऊत, कोकिला राहुलकर, हर्षणा सतदेवे, प्रतिमा रामटेके, बुद्धिस्ट समाज संघ से समता गणवीर, डी.डी. मेश्राम आदि प्रमुखता से उपस्थीत हुये. उपस्थीतो का आभार व्यक्त संविधान मैत्री संघ के संयोजक अतुल सतदेवे ने माना, समता सैनिक दल के नन्हे सैनिको ने व्यवस्था हेतू सह्योग किया.

blank