गोंदिया,27सितंबरः-क्रीड़ा व युवक सेवा संचालय महाराष्ट्र राज्य पुणे जिल्हा क्रीड़ा परिषद व जिल्हा क्रीड़ा अधिकरी कार्यलय नागपुर व्द्रारा आयोजित नागपूर विभागीय सॅपक टेकरा स्पर्धा में गुजराती राष्ट्रीय माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा. शाला की u 14 वर्ग में छात्रों की टीम ने नागपूर विभागीय स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपना स्थान महाराष्ट्र राज्य सॅपक टेकरा स्पर्धा हेतु निश्चित किया. जिसमें तेजस धांडे,कांचा भेलावे ,कुणाल फुंडे,दिप मिशार, कमल बिसेन,श्लेशकी बोरकर,सेजल मानेशर,आकांशा वासनिक,विधि चौरे ,रुचिता बावनथडे का समावेश था. इस सफलता का श्रेय शालेय शारीरिक शिक्षक कार्तिक पटेल व सिमा गौर को दिया है.सफलता पर संस्था के अध्य्क्ष प्रफुल भाई पटेल ,दीपम पटेल ,अजय वडेरा ,जयेश पटेल ,विजय जोशी,चन्द्रेश माधवानी ,एवम सदस्योने वैसेही स्कुल की प्राचार्याने शुभकामनाये प्रदान की.



