25.5 C
Gondiā
Thursday, July 30, 2026
Home हिंदी खबरे जलयुक्त शिवार अभियान के लोगो की डिजाइन के लिए स्केच प्रतिस्पर्धा

जलयुक्त शिवार अभियान के लोगो की डिजाइन के लिए स्केच प्रतिस्पर्धा

0
50

मुंबई, 8 नवंबर: ग्रामीण महाराष्ट्र को जल संकट खत्म करके सुजलाम-सुफलाम
का अलख जगाने वाले सरकार के महत्वाकांक्षी जलयुक्त शिवार अभियान के लिए
लोगो डिजाइन करने के लिए स्केच स्पर्धा का आयोजन किया गया है। स्पर्धा के
विजेता द्वारा बनाए गए लोगो का इस्तेमाल जलयुक्त शिवार अभियान के अधिकृत
लोगो के रूप में किया जाएगा।
महाराष्ट्र को सूखा मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो
साल पहले राज्य में व्यापक स्तर पर जलयुक्त शिवार योजना की शुरुआत की।
विकेंद्रित जलभंडारण से लेकर स्थाई सिंचाई और ज़मीन की आर्द्रता संरक्षित
करने के उद्देश्य से शुरू किए गए जलयुक्त शिवार अभियान से अब तक साढ़े
ग्यारह हजार गांवों में जल संरक्षण की चार लाख से भी ज़्यादा परियोजनाएं
पूरी की जा चुकी हैं। जलयुक्त शिवार अभियान के कार्य से लगभग 16 लाख
टीसीएम पानी का संचय तिया गया जिससे 21 लाख हेक्टर से अधिक जमीन का
अतिरिक्त सिंचाई होगी।
जलयुक्त शिवार अभियान में किसानों का अभूतपूर्व सहयोग मिला और जन सहयोग
के जरिए किए गए शकार्य की कीमत 570 करोड़ रुपए से भी अधिक है। योजना के
कार्य का नियोजन, संपादन और देखरेख के लिए वहां के नागरिकों का सहयोग
लिया जा रहा है। जन आंदोलन का स्वरूप ले चुके जलयुक्त शिवार अभियान की
सफलता से ज़मीनी स्तर पर जलसंचय क्षमता, फल उत्पादन, फसल उत्पादन क्षमता,
चारा उत्पादन और ज़मीन की आर्द्रता में बढ़ोतरी हुई है।
जलयुक्त शिवार अभियान लोगो डिजाइन प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक
लोग 30 नवंबर 2017 को शाम 5 बजे तक अपना आवेदन भेज सकते हैं। इस
प्रतिस्पर्धा के विजेता को 10 हज़ार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के नियम, शर्तें और तकनीकी जानकारी
www.maharashtra.mygov.in पर विस्तार से उपलब्ध है।